उत्तराखंड से एक रहस्यमय मामला सामने आया है जहां 15 दिन पहले घर से लापता लड़की वापस घर लौटी है रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सुसाइड नोट छोड़कर गंगनहर में छलांग लगाकर लापता हुई बीकॉम की छात्रा करीब 15 दिन बाद अचानक अपने घर लौट आई. छात्रा के अचानक से वापस आने के बाद उसके परिजन भी दंग रह गए. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस छात्रा से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की बीकॉम की छात्रा घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई थी. सुसाइड नोट में गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी. सुसाइड नोट मिलने के बाद छात्रा के परिजन गंगनहर पहुंचे. जहां छात्रा की चप्पल, मोबाइल और दुपट्टा पड़ा मिला. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और जलपुलिस के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।
जल पुलिस के गोताखोरों ने छात्रा की तलाश के लिए गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला. पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही थी. इसके बाद लापता छात्रा 26 अक्टूबर को अचानक रहस्य ढंग से अपने घर वापस लौट आई. छात्रा के अचानक वापस आने के बाद उसके परिजन भी हैरत में हैं. छात्रा के वापस आने की जानकारी मिलते के बाद छात्रा को थाने बुलाया. छात्रा से मामले के बारे में पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. ये अफवाह उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए फैलाई थी।
छात्रा का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते उसने सुसाइड नोट घर में छोड़ा. उसके बाद गंगनहर किनारे अपने चप्पल, मोबाइल और दुपट्टा छोड़कर सुसाइड का माहौल बनाया था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 

