Rudrpur News- उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है यहां अपनी पहली पत्नी से हुए विवाद के दौरान पति ने पाटल से पत्नी के गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला भोला भवन निर्माण का काम करता है। बताया जा रहा है कि भोला की दो शादियां है 26 वर्षीय निर्मला से पहला विवाह उसने 5 साल पहले किया था जिससे उसका 4 साल का पुत्र भी है, जबकि भोला ने दूसरा विवाह बबीता नाम की महिला से किया था ।दूसरी शादी के बाद भोला ने पहली पत्नी निर्मला के लिए मलिक कॉलोनी में मकान बनाया जहां पर वह अपने बेटे के साथ रह रही थी।
रविवार को बोला अपनी दूसरी बीवी के साथ घर पर था इस बीच पहली पत्नी निर्मला भी संजय नगर स्थित उसके मकान पर पहुंच गई जहां किसी बात को लेकर निर्मला और भोला के बीच विवाद हुआ और देश में आकर भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाठल से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद भोला मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद शोर शराबा हो हल्ला होने के चलते आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को भी तत्काल सूचना पहुंचाई गई मौके पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ, कोतवाल, एसओ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही फरार भोला का पीछा कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और इस घटना के पीछे का कारण तलाश रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
