नैनीताल- हल्द्वानी की बेटी शिप्रा जोशी जल्द ही रूस की राजधानी मास्को में अपने कत्थक कला का प्रदर्शन करने के साथ वहां इस नृत्य को सीखने वालों को भी प्रशिक्षण देंगी। विदेश मंत्रालय के अधीन इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस ( ICCR ) की ओर से उनका चयन अध्यापक एवं सह कलाकार के रूप में किया गया है। आगामी 24 अप्रैल को मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में अपना दायित्व संभालेंगी।
DSB कॉलेज नैनीताल से पढ़ी शिप्रा जोशी ने गुरु प्रेरणा श्रीमाली और गुरु नंदनी सिंह से नृत्य की बारीकी सीखी है। कत्थक नृत्य के जयपुर घराने से संबंध रखने वाली शिप्रा जोशी ने कत्थक नृत्य प्रशिक्षण की शुरुआत नूपुर नृत्य कला केंद्र हल्द्वानी में शुरू किया था।
शिप्रा कथक केंद्र नई दिल्ली से परास्नातक है , उन्हें संस्कृति मंत्रालय से स्कॉलरशिप भी हासिल हुई थी। वह दूरदर्शन की एक वरीयता हासिल सूचीबद्ध कलाकार भी हैं। उन्होंने भारत और विदेश में कई प्रतिष्ठित नृत्य उत्सवों में हिस्सा भी ले चुकी है। इनमें कत्थक महोत्सव नई दिल्ली, मल्हार उत्सव उदयपुर , राष्ट्रीय क्लासिकल डांस फेस्टिवल चंडीगढ़ , अरब म्यूजिकल फेस्टिवल अल्जीरिया और राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम शामिल हैं। वह स्पिक मैके के प्रदर्शन मॉड्यूल की समूह कलाकार भी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- देवभूमि की बेटी मॉस्को में सिखाएगी कत्थक, ऐसे किया नाम ऊँचा”
Comments are closed.



उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा
उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत 


Great news For uttrakhand or Haldwani City proud of You,,,,
ys