Dehradun News: राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हे। यहां पटेल नगर क्षेत्र में 11 दिन पहले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कस्सावान, कस्बा मंडावर, जिला बिजनौर, यूपी निवासी मनोहर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए लिखा कि उसक बड़ा भाई छोटू पत्नी शीतल व तीन बच्चों के साथ पटेलनगर में रहा रहा था। छोटू का धनंजय कुमार गौतम निवासी कोपागंज, मऊ, यूपी से झगड़ा हो गया था। धनंजय ने छोटू और उसकी पत्नी शीतल को जान से मारने की धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि विगत 14 जून को मां ने छोटू को दिन में करीब 11 बजे फोन किया तो छोटू ने बताया कि वह धनंजय के साथ है। छोटू की पत्नी शीतल अपने तीन बच्चों के साथ हनोल, चकराता गई थी। इसके बाद उसकी बीबी 11.30 बजे छोटू को फोन किया था। छोटू ने भी अपनी पत्नी को यही बताया कि वह धनंजय के साथ है।
जब शाम को उसकी पत्नी ने अपने पति छोटू को फिर फोन किया, तो घंटी बजने के बाद फोन बंद हो गया। वह पूरी रात परेशान रही और अगले दिन 15 जून को देहरादून पहुंच गई। इसके बाद वह पटेलनगर में काली माता मंदिर के निकट स्थित धनंजय गौतम के कमरे पर पहुंची तो वहां छोटू बेसुध पड़ा था। उसके शरीर पर जलने के निशान थे। धनंजय वहां मौजूद था। जिसके बाद छोटू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप लगाया कि छोटू की हत्या धनंजय कुमार गौतम ने की है, क्योंकि उसका छोटू के साथ झगड़ा हो चुका था और उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने के कारण हार्ट अटैक से मौत होना कारण बताया गया है। तहरीर पर धनंजय कुमार गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों से 31 मार्च तक ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील
चतुर सिंह बोरा बने उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य, सरकार का जताया आभार
हल्द्वानी: रात नौ बजे बाद नहीं खुलेगी मंडी की कैंटीन,तैयार होगा सीसीटीवी ग्रिड: SSP
हल्द्वानी : उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य नामित हुए चतुर सिंह बोरा
उत्तराखंड: महिलाओं को देखकर करता था अश्लील इशारे, अब मनचले का खेल खत्म
उत्तराखंड: बीएएमएस परिणाम को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दो छात्र पानी की टंकी पर चढ़े
रामनगर :(बड़ी खबर) भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने जाना लोगो का हाल
देहरादून :(बड़ी खबर) इन मुद्दों को लेकर राज भवन पहुंची कांग्रेस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तहसीलों में किसी भी निजी व्यक्ति की दखलंदाजी दिखाई दी तो जान ले अफसर: DM रयाल
भीमताल :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली विभागों की बैठक, सभी अधिकारियों को 10 मार्च तक पूर्ण बजट खर्च करने के निर्देश 
