U S Nagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में बंधन बैंक कर्मी के गले में हाशिया रख ₹75000 लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं हालांकि अभी पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
जानकारी के मुताबिक शील रत्न गौतम पुत्र सूरजपाल निवासी बरेली उत्तर प्रदेश यहां बंधन बैंक की दरउ मार्ग स्थित शाखा में रिलेशनशिप ऑफिसर है। वह ग्रामीण इलाके में ऋण वसूली का काम करता है। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे वह कोलकाता फार्म चौकी क्षेत्र के बख पुर से कलेक्शन करके आ रहा था, कि किच्छा डैम के पास सुनसान रास्ते से पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक रोककर उसके गले में धारदार हाशिया रख बैग व पर्स छीन कर फरार हो गए । पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद बैग से ₹71000 व एक टैब पंच मशीन के साथ उसके पास से ₹4000 लूटने की बात बताई।
वहीं पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे जाते दिखाई दिए लेकिन पीड़ित के बयानों में झोल देखते हुए पुलिस घटना को लेकर संदेह जता रही है हालांकि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 

