रुद्रपुर। सितारगंज के ग्राम अंजनिया राजकीय प्राथमिक स्कूल में पंजिका में हस्ताक्षर कर गायब होना शिक्षक को महंगा पड़ गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने अध्यापक को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
दो दिन पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने सितारगंज के ग्राम अंजनिया राजकीय प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उपस्थित पंजिका की जांच की तो पता चला कि पंजिका में शिक्षक के हस्ताक्षर हैं। शिक्षक स्कूल से बिना अनुमति के नदारद हो गए।
स्कूलों में शिक्षकों के इस तरह के लापरवाह रवैये से नाराज मुख्य शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया कि शिक्षकों के लापरवाह रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विभागीय सूत्रों के अनुसार ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्र के ज्यादातर स्कूलों में भी कमोबेश यही स्थिति हैं जहां शिक्षक पंजिका में हस्ताक्षर कर बिना अनुमति के छुट्टी पर चले जाते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार
उत्तराखंड :(दुखद) बेकाबू टैंकर ने छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी 
