उत्तराखंड- यहां ताऊ ने रिश्ते को किया तार-तार, 7 महीने की गर्भवती निकली दिव्यांग नाबालिग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

PAUDI GARHWAL NEWS- देवभूमि में बेटियों पर अपराध की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब रिश्तों को तार-तार करते हुए कलयुगी ताऊ ने चौबट्टाखाल अपनी दिव्यांग भतीजी से दुष्कर्म किया। मामला खुलने के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

जानकारी देते हुए चौबट्टाखाल तहसील के क्षेत्र में पट्टी किमगड़ीगाड प्रथम के राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में एक ग्रामीण की ओर से अपनी पुत्री से दुष्कर्म के संबंध में तहरीर दी गई है। तहरीर में लिखा है कि उसकी दिव्यांग नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द की शिकायत की तो वह उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकीय जांच में उसमें सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने अपनी पुत्री से पूछताछ की तो पता चला कि सात माह पूर्व मवेशियों को चुगाने के दौरान जंगल में ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताते पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भी आरोपी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें