डीजीपी के सवाल पर बगले झांकने लगे थानाध्यक्ष, तत्काल लाइन हाजिर
हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने ई-साक्ष्य एप से विवेचना का ऑनलाइन काम पूरा न करने के बारे में पूछा तो चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी बगलें झांकने लगे। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीजीपी ने थानाध्यक्ष को दो टूक कह दिया… आज ही लाइन में अपनी आमद करा लें। उनके आदेश पर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
30 अगस्त को डीजीपी दीपम सेठ ने प्रदेश के सभी थानाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में विवेचनाओं में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा गया। चोरगलिया थाने में दर्ज एक मामले का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ने पूछा कि ई-साक्ष्य एप से विवेचना ऑनलाइन क्यों नहीं हुई। उनके सवाल का उसकी विवेचना एडिशनल एसआई विजय राणा कर रहे थे लेकिन राजेश बतौर थानाध्यक्ष भी इस मामले से अनजान बने रहे। नतीजा यह हुआ कि उनके ऊपर ही कार्रवाई हो गई। डीजीपी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि थाने में आने वाली और दर्ज होने वाली हर शिकायत के बारे में थानाध्यक्ष के पास पूरी जानकारी होनी चाहिए।
सीओ से पूछा… तुम क्या कर रहे हो
डीजीपी ने इसी विवेचना के मामले में पूछा कि थाना किस सीओ सर्किल में आता है? बताया गया कि लालकुआं। डीजीपी ने लालकुआं सीओ दीपशिखा अग्रवाल से भी पूछ लिया कि तुम क्या कर रहे हो? अपने सर्किल में होने वाले मामलों का गंभीरता से पालन कराएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल 
