देहरादून: प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा “चिकित्सक आपके द्वार” सेवा की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल के जरिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली जनता को घर बैठे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए जाएंगे। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण की वजह से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देना है।
सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से कई अस्पतालों में ओपीडी सेवाएँ भी प्रभावित हुई हैं, ऐसे में नॉन कोविड मरीज़ों को भी टेली मेडिसिन सेवा द्वारा लोगों को घर बैठे निशुल्क परामर्श मिलेगा। उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन सेवा के साथ ही प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों के 12 विशेषज्ञ डॉक्टर भी परामर्श दे रहे हैं।

राज्य सरकार की इस विशेष पहल का मकसद दूरस्थ इलाक़ों में रहने वाले लोगों की एक्स्पर्ट डॉक्टर्स के जरिए चिकित्सीय परामर्श देना है।प्रदेश सरकार की इस वर्चुअल ओपीडी का लाभ व्हाट्सएप वीडियो कॉल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन के जरिए लिया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 104 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही 9412080622 व्हाट्सएप नंबर के जरिए भी जनता सेवा का लाभ ले सकती हैं।इसके साथ ही www.esanjeevaniopd.in/register के माध्यम से भी इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है।
वर्चुअल ओपीडी रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी। ईसंजीवनी वर्चुअल ओपीडी के जरिए ह्रदय रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ के अलावा फिजीशियन का चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड: फोन पर निजी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श, तुरंत नंबर नोट करें”
Comments are closed.



उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा 

Raj Jaiswal