हल्द्वानी- बिना मास्क पहने अब मंडी से लौटोगे खाली हाथ, उल्टा देना पड़ेगा जुर्माना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- कोरोनावायरस कोविड-19 के 1 दिन में 818 मामले मामले आने के बाद हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में कोरोनावायरस के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं इतने बड़े पैमाने में जिले में संक्रमण के मामले आने के बाद अब हर कोई कोरोनावायरस कोविड-19 को लेकर गंभीर नजर आ रहा है हालांकि स्वास्थ्य विभाग प्रशासन आशा नियमों के पालन कराने को लेकर सख्ती भी रहा है। ऐसा ही फैसला मंडी के व्यापारियों ने भी लिया है।

हल्द्वानी मंडी के व्यापारी एसोसिएशन ने कोरोनावायरस कोविड-19 के लिए एहतियात को जरूरी बताते हुए अब मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के लिए नियम बना दिया है कि बिना मास्क वाले से न माल खरीदा जाए और ना ही बेचा जाए लिहाजा मंडी में अगर आप बिना मास्क के नजर आए तो आपको वहां से खाली हाथ आना होगा। व्यापारियों ने अपने कर्मचारियों पल्लेदारों किसानों के लिए मास्क और सनराइजर की व्यवस्था के साथ-साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों से भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की अपील की है और मास्क न पहनने पर मंडी से खाली हाथ लौटना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ टावर पर चढ़कर युवक ने खोला मंडी का मामला! अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस मौके पर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें