चार धाम यात्रा- अब तक 19 लाख 30 हजार श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन के लिए करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन।
17 हजार से ज्यादा विदेशी नागरिकों ने भी यात्रा के लिये कराया पंजीकरण।

उत्तराखंड (देहरादून)- चार धाम यात्रा की तैयारी अंतिम दौर में है। 30 अप्रैल से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। 28 अप्रैल से यात्रियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। अब तक 19 लाख 30 हजार श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं,यह ऑनलाइन आंकड़ा है। 28 अप्रैल से हरिद्वार,ऋषिकेश,विकास नगर और हरबर्टपुर में ऑफलाइन काउंटर खोले जाएंगे।
इस बार चारों धामों में विदेशी नागरिक भी आने के लिए उत्साहित हैं। अब तक 17 हजार से ज्यादा विदेशी नागरिक भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका,नेपाल, मलेशिया,यूनाइटेड किंगडम समेत 103 देशों के नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों ने केदारनाथ धाम के लिए 6100, बद्रीनाथ के लिए 4800, यमुनोत्री के लिए 2750 और गंगोत्री धाम के लिए 3150 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है।
उधर,रजिस्ट्रेशन की संख्या को बढ़ते देख गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने चार धाम होटल एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि हर धाम के पहले पड़ाव में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। जिसके तहत यमुनोत्री धाम के लिए बड़कोट दोबाटा और गंगोत्री धाम के लिए हिना में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खोला जाएगा। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी-फाटा और बद्रीनाथ धाम के लिए गोचर में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खुलेगा।
यह हुए अब तक पंजीकरण⤵️
➡️यमुनोत्री —-3,10,755
➡️गंगोत्री ——3,44,278
➡️केदारनाथ —6,58,149
➡️बद्रीनाथ —–5,83,747
➡️हेमकुंड ——-33,450


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
