Rudrapur News: उत्तराखंड पुलिस इन दिनों चर्चाओं में है। कही उनके ऊपर हमले हो रहे है तो कही आरोप लग रहे है। अब त्यौहार के सीजन में डयूटी से गायब होने की खबर है। इसकी पुष्टि तब हुई जब सीओ ने डयूटी में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की चेकिंग की।रूद्रपुर में दीपावली डयूट पर लगाये गये बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा समेत छह उप निरीक्षक गायब मिले। जिनके खिलाफ लीव विदाउट पे की कार्रवाई कर दी है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रुद्रपुर में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह और शाम मुख्य चौराहों में गश्त, चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यातायात व्यवस्था बनी रही। इसके लिए सीओ रुद्रपुर ने डयूटी स्थलों पर चेकिंग की। इस दौरान बाजार चैकी प्रभारी संदीप शर्मा, एसआइ विपुल जोशी, एसआइ दिनेश परिहार, एसआइ भूपेंद्र सिंह और एसआइ अनुराग सिंह, एसआइ उमेश रजवार डयूटी स्थल पर अनुपस्थित मिले। एसएसपी ने बताया कि सभी के विरुद्ध एलडब्लूपी (लीव विदाउट पे) की कार्रवाई की है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी डयूटी ईमानदारी से करें। त्यौहारी सीजन में ड्यूटी के दौरान लापरवाही वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
