Pithoragadh News: शहरों के बाद अब पहाड़ों में भी गैंग शुरू हो चुके है। ऐसा ही एक गैंग पिथौरागढ़ पुलिस ने पकड़ा है। गैंग में शामिल मुनस्यारी पुलिस ने तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह चक्कू गैंग के नाम से जाने जाते थे, लोग उनके खौफ से लोग परेशान थे। इस गैंग का एक सदस्य पहले ही दबोचा जा चुका है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि छह दिसंबर को खड़क सिंह निवासी भटकूड़ा ने मुनस्यारी थाने में तहरीर दी कि पांच दिसंबर को वह एक शादी में जा रहा था। रात करीब 10 बजे लवराज सिंह चिराल, महेश पंवार और सौरभ पांगती ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनने और जान से मारने की कोशिश की। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि आरोपी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शादी समारोह में कई बार लड़ाई-झगड़ा मारपीट करने पर इनके खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी में कार्रवाई हो चुकी है। क्षेत्र के लोग इन्हें चक्कू गैंग के नाम से जानते थे। गैंग में शामिल महेश पंवार के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हो चुका है। इनका एक साथी उमेश जोशी एक व्यापारी के सिर पर हमला करने के आरोप में धारा-307 में जेल में बंद है। जिसके बाद पुलिस ने महेश पंवार उम्र 19 वर्ष निवासी रामकोट मुनस्यारी, लवराज सिंह चिराल निवासी चौना मुनस्यारी, सौरभ पांगती उम्र 23 वर्ष निवासी मुनस्यारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान 

