नैनीताल- ज्योलीकोट चोपड़ा गांव के 70 परिवार डर के साये में जी रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मामले के बारे में आपकों बताए तो पिछले साल अक्टूबर में आई आपदा चोपड़ा में वचनढूंगा की चट्टान टूट गई। जिला मुख्यालय से महज 20 किमी दूर स्थित चोपड़ा गांव के लोगों के इस संबंध में जिला प्रशासन से लेकर तमाम विभाग के चक्कर लगाए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राहत मिलने की किरण दिखाई दे रही है।
दरअसल आरजे पंकज जीना चोपड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर करीब 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने गांव के दर्द को लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। उसके बाद उनके फैंस ने वीडियो को शेयर किया तो मामले की गंभीरता जिला प्रशासन को भी हुई। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण और जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
चोपड़ा गांव में 70 परिवार रहते हैं। चट्टानों के खिसकने से ग्रामीणों के मकानों के खिसकने का भय बना हुआ है। पिछले साल अक्तूबर में आई आपदा के बाद ग्रामीण से समस्या को दूर करने के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली और मॉनसून ने डर के साए में जीने के लिए मजबूर कर दिया। अब डीएम ने आदेश जारी किए हैं। देखना होगा कि कितनी जल्दी ग्रामीणों को राहत मिलती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

