Pithoragadh News: पहाड़ की बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे है। विगत कुछ सालों से पहाड़ की बेटियों ने पहाड़ से निकलकर देश ही नहीं विदेशों में भी उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सैन्यभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड की बेटियां भी सेना में लगातार भारत का नेतृत्व कर रही है। अब पिथौरागढ़ की चांदनी कुंवर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
गौरतबल है कि पिथौरागढ़ जिले के भड़कटिया गांव निवासी चांदनी कुंवर भारतीय सैन्य अकादमी चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त कर शनिवार को पास आउट हुई। इसके बाद वह भारतीय सेना का हिस्सा बन गई है। चांदनी की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पिता ने बेटी के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें उसे सेना को समर्पित किया।

विगत साल चांदनी कुंवर सीडीएस की प्रवेश परीक्षा में आॅल इंडिया लेवल पर पांचवीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। इसके बाद वह प्रशिक्षण लेने के लिए चेन्नई रवाना हो गई थी। शनिवार को आर्मी सर्विस कॉपर्स में कमीशन प्राप्त करने वाली चांदनी को पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के लेह में मिली है। चांदनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
