Haldwani News- यह खबर हल्द्वानी से है, जहां शादी के छह दिन में ही दुल्हन विधवा हो गई। इस बात से किसी को यकीन नहीं हुआ। सात जन्म एक-दूजे का साथ निभाने का वादा कर दोनों रिश्तों की डोर से बंधने के बाद मात्र 3 दिन में टूट गई। पति ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया। हाथ की मेहंदी मिटने से पहले पत्नी के मांग का सिंदूर उजड़ गया।
जानकारी के अनुसार कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बजुनिया हल्दू कोटाबाग निवासी नीरज बुडलाकोटी की शादी 12 जून को खैरना निवासी रजनी से हुई। पुलिस की माने तो विगत 15 की सुबह नीरज की किसी बात को लेकर अपने परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह जंगल चला गया। जंगल में वह बेहोशी की हालत में पाया। उसके बगल में सल्फस की शीशी थी।
किसी राहगीर ने उसे देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन नीरज को एसटीएच में भर्ती कराया। जहां दोपहर नीरज ने दम तोड़ दिया। कालाढूंगी एसओ राजवीर सिंह नेगी ने जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। नीरज की मौत से गांव में शौक की लहर दौड़ गई। उसकी मौत पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

