ऋषिकेश: ऋषिकेश की आवास विकास कॉलोनी में दो सप्ताह पहले पाए गए एक भ्रूण के मामले का खुलासा भी नहीं हुआ था कि शहर में देहरादून रोड पर दूसरा भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि देहरादून रोड स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक के पास सड़क पर भ्रूण पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची….भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और घरों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। फिलहाल भ्रूण से जुड़ी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि भ्रूण सड़क पर किसने फेंका।
शहर में लगातार मिलने वाले भ्रूण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे बिन ब्याही मां की करतूत मान रहे हैं….जबकि कुछ लोग इसे बेटी होने की सजा कह रहे हैं। हालांकि सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM 

