UGC NET Exam: यूजीसी नेट फेज-2 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने घोषणा करते हुआ कहा है कि अब फेज-2 परीक्षा 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। पहले इसे 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना था।
एम जगदीश कुमार ने बताया दूसरे फेज का एग्जाम 12, 13 और 14 अगस्त 2022 के बीच किया जाना था. अब यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (Merged cycles) की लास्ट फेज की परीक्षा 20 से 30 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें 64 सब्जेक्ट्स शामिल हैं,परीक्षा केंद्रों की डिटेल 11 सितंबर को दी जाएगी साथ ही एग्जाम के एडमिट कार्ड 16 सितंबर तक जारी कर दिए जाएंगे. उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहों से बचने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि किसी भी पुष्ट सूचना के लिए NTA की वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in का रुख करें या फिर ugcnet@nta.ac.in पर पूछताछ के लिए ई-मेल भी कर सकते हैं ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश 


