देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी 12 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा गर्जन के साथ होने की संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
10 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्रों एवं कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जनपद में कई कई स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली की भी चमकने की संभावना जताई है।वहीं 11 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कही तेज बौछार के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों तथा शेष जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

वही 12 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कही बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ वर्षा की संभावना बनती हुई दिख रही है तथा राज्य के मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
