- तपती गर्मी से मिलेगी राहत, इन 7 राज्यों में होगी बारिश
नई दिल्ली- तपती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज और कल आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।
इसके अलवा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा सहित कई क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी की है। 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार को असम और मेघालय, और 7 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 8 मई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं भारत मौसम विभाग ने 5 मई से 7 मई के दौरान आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की आशंका भी जताई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला
पिथौरागढ़ : IG कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने पिथौरागढ़ में किया वार्षिक निरीक्षण
हल्द्वानी: विजिलेंस ने यहां 15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी किया गिरफ्तार
उत्तराखंड :अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस, 7 यात्री घायल 

