विकासनगर। देहरादून के विकासनगर में नशे में धुत युवकों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। चेकिंग के दौरान कार सवार युवकों ने एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को टक्कर मार दी…जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना 7 अप्रैल की रात की है, जब पुलिस ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत डाकपत्थर तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया…लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेजी से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी चेकपोस्ट को अलर्ट कर दिया। कुछ देर बाद कार के कैनाल रोड की ओर होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार सवारों को रोकने की कोशिश की…तो चालक ने गाड़ी बैक करते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मारी और एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया।
इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने भी युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसे भी टक्कर मारकर आरोपी फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी और अन्य व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने वाहन की सूचना तेजी से साझा की, जिसके बाद कार के शहर की ओर भागने और बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। हादसे में चालक घायल हो गया और मौके से भाग नहीं सका….जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए।
बाद में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक.. 
