हल्द्वानी :विजिलेंस की टीम को आज एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल हुई है,अल्मोड़ा जनपद के ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में नियुक्त एकाउन्टेंन्ट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत हुए 3,00,000/-रूपये के शौचालय निर्माण कार्य के टैण्डर की एफडीआर रिलीज करवाने की एवज में पैंसे की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसकी शिकायत उसने टौल फ्री नं0-1064 पर की थी। उक्त शिकायत की जॉच से एकाउन्टेंन्ट हर सिंह बिष्ट पर लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 08.04.2026 को अभियुक्त हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पुत्र श्री बहादुर सिंह बिष्ट हाल लेखाकार विकास खण्ड लमगड़ा निवासी मौहल्ला बांसमीड़ा निकट नंदा देवी मंदिर चीनाखान, अल्मोडा को शिकायतकर्ता से 15,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि ‘‘सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp, हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 

