Dehradun News-उत्तराखंड की राजधानी में छुट्टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान और उन्हें बस स्टेशन तक बाइक पर छोड़ने जा रहे मौसेरे भाई अभिषेक, दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक में प्रेम नगर से आईएसबीटी जा रहे थे जहां से सेना के जवान को चंडीगढ़ के लिए बस पकड़नी थी।
जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के गांव निवाल बूढ़ाकेदार निवासी संतोष प्रसाद सेना में जवान है 1 महीने की छुट्टी पूरी करके वह वापस ड्यूटी जा रहे थे इस दौरान वह टिहरी से देहरादून आकर रात अपने रिश्तेदारों के यहां रुके और सुबह उनको आईएसबीटी से चंडीगढ़ की बस पकड़नी थी, जब दोनों बाइक पर प्रेम नगर से आईएसबीटी जा रहे थे तो पंडितवाडी के पास ही एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसा इतना दर्दनाक था की डंपर की टक्कर से दोनों बाइक से छिटक गए, और सड़क पर गिर गए जिसके बाद डंपर उनके ऊपर चढ़कर चला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर इतनी तेज रफ्तार में था कि आगे जाकर पेड़ से टकराया और उसकी टक्कर से पेड़ भी टूट कर गिर गया। इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हाल ही में हुई थी सगाई
सेना के जवान संतोष प्रसाद के परिजन उनकी शादी की तैयारी में जुटे थे, हाल ही में उनकी सगाई हुई थी, संतोष का बड़ा भाई कैलाश भी सेना में है, जो पुणे में ट्रेनिंग ले रहा है, भाई की छुट्टी न मिलने के कारण शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई थी, दिसंबर में भाई कैलाश के आने के बाद शादी की तारीख तय होनी थी, वही मौसेरा भाई अभिषेक भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका और रविवार को उसका कनिष्ठ सहायक का पेपर भी था, लेकिन हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी
उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद 

