Uttarakhand Job Alert- भारतीय डाक में कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका आया है। भारतीय डाक ने उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में ग्रुप D के पदों पर भर्ती वैकेंसी निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट, रेलवे मेल सर्विस के लिए सॉर्टिंग असिस्टेंट और MTS के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती स्पोर्ट कोटा के तहत की जाएगी।
22 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन:—
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 22 दिसंबर, 2021 तय की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर सकते है। इसके लिए राज्य स्तरीय या देश स्तरीय प्रतियोगिता या अंतर विश्वविद्यालीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण:—
कुल पदों की संख्या : 13 पद
पोस्टल असिस्टेंट के लिए : 3 पद
शॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए : 3 पद
पोस्टमैन के लिए : 5 पद
एमटीएस के लिए : 2 पद
वेतनमान:—
पोस्टल असिस्टेंट के लिए : लेवल 4 के तहत 25500 से 81100 रुपए
शॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए : लेवल 4 के तहत 25500 से 81100 रुपए
पोस्टमैन के लिए : लेवल 3 के तहत 21700 से 69100 रुपए
एमटीएस के लिए : लेवल 1 के तहत 18000 से 56900 रुपए
उम्र सीमा:—
पोस्टल असिस्टेंट/पोस्टमैन पदों के लिए : 18 से 27 वर्ष के बीच होना चाहिए।
MTS पदों के लिए : 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नोट:— सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति और जनजाति उम्मीदवार को 5 साल की छूट।
ऐसे करें आवेदन –
— सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट Indiapost.Gov.In पर जाएं। .
— होमपेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
— अब उत्तराखंड पोस्टल सर्किल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
— एक नोटिफिकेशन खुलेगा, जिसके अंत में एक फॉर्म है उसे डाउनलोड कर लें। .
— अब एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल कर इसे भर लें।
— इसको भरने के बाद The Assistant Postmaster General (Staff) O/O The Chief Postmaster General, Uttrakhand Circle, Dehradun- 248001 पर भेजें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कैंची धाम जाम, वन्यजीव हमले और महिला सुरक्षा को लेकर यूकेडी ने सरकार को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से गायब हुई प्रज्ञा सिंह ? CCTV खंगाल रही पुलिस
देहरादून :(बड़ी खबर) पिता की वर्दी और टोपी भी काम न आई, पुलिस ने उतारी खुमारी
देहरादून :(बड़ी खबर) 12 और 13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी
लालकुआं : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) यहां फैशन बुटीक निकला नशे का अड्डा, 5 किलो चरस बरामद
नैनीताल: वीकेंड पर नैनीताल पुलिस सतर्क,रौब झाड़ने वालों की आई शामत
उत्तराखंड : भारी बर्फबारी के बीच 15,092 फीट की ऊंचाई पर ‘कनाकाटा पास’ फतह
उत्तराखंड: यहां जनगणना में अनुपस्थित 12 कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज
उत्तराखंड: मौसम बदलेगा करवट: सभी 13 जिलों में बारिश के आसार 
