हल्द्वानी- दीपावली आते ही जुआरी जुआ खेलने में मस्त हो जाते हैं लिहाजा इस बार पुलिस ने भी जुआरियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है जहां जहां से सूचना मिल रही है पुलिस बड़े पैमाने पर जुआरियों को गिरफ्तार कर रही है नैनीताल पुलिस ने लगातार जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 दिन में अलग-अलग स्थानों से 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और ढाई लाख रुपए बरामद किए हैं।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश में चलाए जा रहे इस अभियान में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए खोरिया खता क्षेत्र में मोहन सिंह नेगी के पीछे आटा चक्की की खाली बनी झोपड़ी से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ₹16680 और ताश की गड्डी बरामद की गई है ।
इसके अलावा प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में काठगोदाम थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा ने टीम सहित सागर रत्ना होटल के पीछे ईट के फड़ के पास से 7 जुआरियों को ₹36810 और ताश की गड्डी के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
वही थाना मुखानी ने भी हाई प्रोफाइल जुए का पर्दाफाश किया है जिसमें 9 जुआरियों को ₹1 लाख 92 हजार की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। यह सभी जुआरी भगवानपुर प्राइमरी स्कूल मुखानी के पास एक भवन की आड़ में जुआ खेल रहे थे इन सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम धारा 13 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
