उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन जनसंपर्क और संवेदना से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कैंप कार्यालय लोहियाहेड और हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं…जिन पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे…जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा तथा श्री वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके इस संवेदनशील व्यवहार से स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी उधमसिंहनगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर और एसडीएम तुषार सैनी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज रहीं और लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें