Haldwani news- हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के चंद कदम की दूरी पर रखे कूड़े के ढेर में देर रात आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में एक दुकान भी आ गई, गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर एस०ओ० बनभूलपुरा प्रमोद पाठक और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया, आग का रूप इतना विकराल रहा की फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर सी०ओ० हल्द्वानी शांतनु पाराशर भी पहुंचे, वहीं दुकान के आगे की तरफ सो रहे स्थनीय निवासी का कहना है कि वह दुकान में पीछे की तरफ सोए हुए थे कि अचानक मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक युवक ने कहा कि आग लग गई है, जिसके बाद वह दुकान से उठे तुरंत उनके द्वारा सिलेंडर और अन्य चीजें बाहर निकाला गया और उन्होंने देखा कि आग का रुप काफी भयंकर था, क्योंकि पीछे की तरफ से काफी कूड़े का ढेर बना हुआ था।
जिसमे किन्ही कारणों से आग लग गई और आग दुकान के अंदर तक फैल गई, वही एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया की आग किन कारणों से लगी है, इसके बारे जानकारी हासिल की जा रही है, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और किसी भी तरह का जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
