LASH

हल्द्वानी- यहां हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला, इलाके में दहशत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- गौलापार क्षेत्र के कालीपुर गांव के जंगल में झाड़ू काटने गई महिला पर हाथी ने हमला बोल दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई है, जिसके बाद से गौलापार क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मौके पर सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नीरज रैकवाल अपने साथियों के साथ जंगल की तरफ पहुंचे और वन विभाग को भी मौके पर सूचना दे दी गई।

वन विभाग की टीम जंगल की तरफ गई, जहां पर महिला का शव को वन विभाग की टीम ने बरामद किया, जिसके बाद महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया, सारी कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला अपने पति के साथ जंगल में झाड़ू काटने के लिए गई थी, अचानक जंगल से हाथी निकल कर आया और महिला के ऊपर हमला कर दिया। वहीं पति अपनी जान बचा कर दूसरी तरफ भाग गया, इसकी सूचना गांव वालों को दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और हाथी ने महिला को कुचल दिया जिसमें उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें