हरिद्वार– जंगल में गुर्जर परिवार के बच्चों द्वारा जंगली पतिया खाने से दो बच्चों की मौत हुई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल है मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र के बुग्गावाला क्षेत्र के जंगल में रहने वाले गुर्जर डेरे के चार बच्चों ने शुक्रवार शाम को जंगली पौधे की पत्तियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
बुग्गावाला क्षेत्र में 4 बच्चे जंगल घूमने गए थे। इस दौरान इन बच्चों ने जहरीली जंगली पत्तियां खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो बच्चियों की मौत हो गई।

जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इमरान और सद्दाम गुर्जर अपने परिवार के साथ डेरे में रहकर दूध बेचकर अपना पालन-पोषण करते हैं। शुक्रवार की शाम दोनों परिवारों के चार बजे बच्चे शीबू (6 वर्ष), साफिया (6 वर्ष), बशीर (5 वर्ष) और आशिफा (6 वर्ष) डेरे के पास घूमते हुए जंगल की तरफ चले गए। जहां उन्होंने किसी जंगली पेड़ की जहरीली पत्तियों का सेवन कर लिया जहां चारों बेहोश हो गए।
कुछ देर बाद परिजन बच्चों को ढूंढते हुए जंगल की तरफ पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ती देख बुग्गावाला ले जाकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शीबू पुत्री सद्दाम व साफिया पुत्री इमरान ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बशीर और आशिफा की हालत बिगड़ने पर ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत नाजुक बनाई गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
