Dehradun News: नए साल के पहले दिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां आज देर शाम एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है युवक नए साल के मौके पर यहां अपनी बहन से मिलने के लिए आ रहे थे।
पुलिस के मुताबिक जनपद देहरादून अभी सांयकाल को लगभग 6:45 बजे सूचना मिली की एक रोडवेज बस द्वारा एक बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी गई है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मय फोर्स के मातावाला चौक हरिद्वार बायपास पर पहुंचे मौके पर घायल अवस्था में पड़े दो युवकों को निजी वाहनो से कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया जिनमें बाबू पुत्र सुरेश उम्र 25 वर्ष को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है जबकि विनोद पुत्र सुरेश उम्र 24 वर्ष निवासी छतरपुर नई मंडी दिल्ली अभी उपचाराधीन है।
बताया जा रहा है हादसे के शिकार युवक , अपनी बहन जो निरंजनपुर मंडी के पास निवास करती है से मिलने आ रहे थे।
पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
