Chamoli News: नए साल के मौके पर उत्तराखंड के चमोली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां नये साल का जश्न मनाकर लौट रहे तीन युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कार से चार लोग सवार थे जो दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे। नए साल का जश्न मनाकर ये लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक ने गौचर अस्पताल में और एक की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे में चौथे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। चारों युवक नए साल की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे। घटना बीती दे शाम की बताई जा रही है।
जब इस हादसे की जानकारी कोतवाली कर्णप्रियाग को मिली तो गौचर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक अर्टिका (यूके11 टीए- 2811) कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।
इस हादसे में मृतकों में सौरभ पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, रविंद्र पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, पवन पुत्र तारेंद्र सिंह, निवासी सिन्द्रवाणी, तहसील कर्णप्रयाग की मौत हो गई जबकि वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत
काशीपुर: हिन्दू युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाला मोहम्मद जफर गिरफ्तार
रुद्रपुर : भव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
हरेला पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
सिलक्यारा टनल में फिर बड़ा हादसा! अचानक गिरे कंक्रीट ब्लॉक ने ले ली 22 वर्षीय मजदूर की जान
उत्तराखंड: यहाँ कोर्ट परिसर में मारपीट का आरोप, पुलिस पहुंची तो थमा मामला
उत्तराखंड : दाहिने की जगह बाएं गुर्दे का ऑपरेशन? किशोर की मौत के बाद 5 डॉक्टरों पर केस
उत्तराखंड में यहां 4 मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर
उत्तराखंड : तीन फीट के चंद्रशेखर भट्ट बने निर्विरोध उपप्रधान 

