Chamoli Accident News: नए साल के मौके पर उत्तराखंड के चमोली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां नये साल का जश्न मनाकर लौट रहे तीन युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कार से चार लोग सवार थे जो दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे। नए साल का जश्न मनाकर ये लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक ने गौचर अस्पताल में और एक की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे में चौथे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। चारों युवक नए साल की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे। घटना बीती दे शाम की बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी कोतवाली कर्णप्रियाग को मिली तो गौचर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक अर्टिका (यूके11 टीए- 2811) कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।
हादसे में मृतकों में सौरभ पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, रविंद्र पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, पवन पुत्र तारेंद्र सिंह, निवासी सिन्द्रवाणी, तहसील कर्णप्रयाग की मौत हो गई जबकि वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
