रुड़की– उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की सुबह एक दुखद हादसा हो गया जब एक पिता अपने दोनों बच्चों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे दरअसल हरिद्वार रुड़की हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में रहमतपुर गांव निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बाइक पर बैठे दो बच्चों के हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बृजेश अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठा कर सोमवार की सुबह स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे। जैसे ही बृजेश सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कोर कॉलेज के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे और ब्रजेश घायल हो गए।
के पर मौजूद लोग घायलों को लेकर रुड़की सिविल अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया.।वही बच्चों के हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे बाइक सवार का कुछ पता नहीं चल पाया है, जिस समय हादसा हुआ और पुलिस वहां पहुंची तो वहां पर दूसरा बाइक सवार मौजूद नहीं था। मामले में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: गन्ना किसानों का 10 करोड़ भुगतान
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

