पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत की गई।
कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान एक युवक के पास संदिग्ध आधार कार्ड मिला। जांच में पाया गया कि कार्ड पर फोटो किसी अन्य व्यक्ति की थी।
पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने 3500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच से आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया।
पुलिस को आरोपी की दुकान से कई और फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
पुलिस ने साफ किया है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video 
