देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान उत्तराखण्ड साहित्य भूषण से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान दिया गया। डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय और अताए साबिर अफजल मंगलौरी को दीर्घकालीन साहित्य सृजन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं युवा और महिला साहित्यकारों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि हमेशा से साहित्य और संस्कृति की धरोहर रही है। यहां के साहित्यकारों ने देश-विदेश में पहचान बनाई है। उन्होंने सुमित्रानंदन पंत और शिवानी जैसे महान रचनाकारों का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित होने का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और साहित्य ग्राम जैसी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
