- स्कूल वैन से उतरकर दौड़ी बच्ची प्रधानाचार्य की कार ने रौंदा, मौत
कालाढूंगी : कोटाबाग में स्कूल वैन से उतरकर सड़क पार कर रही पांच वर्षीय को छात्रा को कार ने रौंद डाला। हादसे में छात्रा की मौत हो गयी। कार आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग के प्रधानाचार्य की बताई जा रही है।
गुरुवार को कृष्णा (5 वर्ष) पुत्री अनिल कुमार निवासी दोहनियां कोटाबाग निजी स्कूल चेतना स्कॉलरशिप एकेडमी मायारापमपुर में पढ़ती थी। वह गुरुवार की दोपहर एक बजे वैन से उतरकर सड़क पार खड़ी अपनी मम्मी को देखकर दौड़ पड़ी। इस दौरान बच्ची विपरीत दिशा से आ रहे आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग के प्रधानाचार्य की कार की चपेट में आ गयी। अगला टायर चढ़ने से बच्ची के नाक, कान व मुंह से खून आने लगा। आक्रोशित लोगों ने उनकी कार का अगला शीशा तोड़ दिया। आनन-फानन में प्रधानाचार्य बच्ची को कार से सीएचसी कोटाबाग ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। कृष्णा तीन बच्चों में उनकी सबसे छोटी बेटी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान
अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग
उत्तराखंड: यहाँ हुआ पास दर्दनाक हादसा, सहारनपुर निवासी युवक ने तोड़ा दम
हल्द्वानी : सीएम धामी ने की थालसेवा, थाल सेवक के रूप में देते है हर माह सेवा
उत्तराखंड : हल्द्वानी को 132 करोड़ की सीएम धामी ने दी सौगात !
3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले से लगेगा सूतक काल
उत्तराखंड: यहां खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल’स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
हल्द्वानी: यहां लालकुआं हाइवे में दुखद घटना, युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां इस हालात में मिली युवक की बॉडी 

