उत्तराखंड-(दुःखद) अरुणाचल में पोस्टेड, असम राइफल के हवलदार के निधन की खबर से परिजनों में कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हृदय गति रुकने से असम राइफल्स में तैनात हल्द्वानी निवासी जवान का अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया। जवान की पहचान शंकर दत्त पालीवाल के रूप में हुई है जिनका परिवार हल्द्वानी के ऊंचापुल में रहता है।

मूल रूप से भगवानपुर गनाई निवासी शंकर दत्त पालीवाल 40 असम राइफल्स में हवलदार थे और पिछले 2 साल से अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड थे।

ADVERTISEMENTS

बुधवार को कमांडेंट ने उनके बड़े भाई कैलाश पालीवाल को फोन किया और बताया कि शंकर दत्त पालीवाल की तबीयत खराब है। बाद में पता चला कि हृदयगति रुकने से शंकर का निधन हो गया।शुक्रवार को रानीबाग चित्रशिलाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शंकर दत्त पालीवाल का परिवार 2005 में रानीखेत से हल्द्वानी आ गया था। हल्द्वानी में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी रहते हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद घर पर कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें