रानीखेत: यहां उस वक्त विवाह की खुशियां मातम में बदल गई जब फेरे के तुरंत बाद दूल्हे की मौत हो गई। शादी की शहनाई में कोहराम मच गया।इस हृदय विदारक घटना से दुल्हन पक्ष में दुःख पसरा है।
रानीखेत स्थित शिव मंदिर सभागार में आज सुबह से ही श्रीधर गंज मुहल्ला निवासी दुल्हन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजन रिश्तेदार जुटे हुए थे,माहौल में खुशियां तारी थीं।दोपहर वक्त बैंड -बाजे नाचते गाते बरातियों के साथ बरात भी दरवाजे पर पहुंची ,विवाह की सारी रस्में हुई ।सात फेरे पूर्ण होने के बाद उपस्थित जनों ने तालियां बजाईं लेकिन अचानक धडा़म से दूल्हा फर्श पर गिर गया।
दूल्हे को तुरंत स्थानीय एस एस श्रीवास्तव हास्पिटल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है।बताया गया है कि बरात हल्द्वानी से आई थी।दूल्हा समीर उपाध्याय मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत था।इधर इस हादसे के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।दुल्हन तीन बहिनों में सबसे बड़ी थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

