देहरादून के पास आशा रेडी से 200 मीटर दूर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां खाई में गिर गई घटना में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई कार में दूल्हा-दुल्हन सवार थे जो घायल हुए हैं कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज समय करीब 02:30 बजे एक एमजी हेक्टर कार रजिस्ट्रेशन नंबर Uk07DP-5100, जो पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को लेकर वापस देहरादून आ रहे थी, इस वाहन में चालक सहित कुल 4 लोग सवार थे, पुलिस चौकी आशा रोड़ी से 200 मीटर पहले एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर Up-11BF-6817, जिसमें 2 लोग सवार थे, जो सहारनपुर की ओर जा रहे थे, को टक्कर मार दी। घटना में दोनों वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में गिर गए। घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार महिला और पुरुष तथा कार सवार एक व्यक्ति को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा मोटरसाइकिल सवार दोनों महिला व पुरुष को मृत घोषित किया गया तथा कार सवार घायल पंडित का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में कार सवार दूल्हा- दुल्हन व चालक को हल्की चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा घर भेज दिया गया।
मृतकों के नाम पता:-
1- रानी पत्नी जमशेद
निवासी काजीपुरा, नवादा रोड,
सहारनपुर
2-शाहबाज पुत्र जमशेद निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर
नाम पता घायल
1- संदीप रतूड़ी पुत्र मांगेंद्र दत्त रतूड़ी, नि0- अजबपुर कला, स्प्रिंग हिल स्कूल के पास (पंडित) वर्तमान में दून अस्पताल में उपचाराधीन।
2- सिद्धार्थ नवानी पुत्र स्वर्गीय अनूप नवानी उम्र 28 वर्ष पता ए 165 नेहरू कॉलोनी देहरादून (दूल्हा)
3- श्रीमती रूहानी पत्नी सिद्धार्थ नवानी उम्र 24 वर्ष पता उपरोक्त (दुल्हन)
4- वाहन स्वामी/चालक मनोज नवानी पता उपरोक्त उम्र 50 वर्ष।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री धामी से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सबसे लंबे कार्यकाल पर दी बधाई
सहसपुर में जनसेवा शिविर, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं
उत्तराखंड:(दुखद) यहां दीवार गिरने से PHC के प्रभारी डॉ की मौत
उत्तराखंड : यहां पहाड़ की शांत वादियों में हत्या की गूंज
देहरादून: पुलिस कास्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाई
Haldwani : हल्दूचौड़ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत… दो माह पूर्व बिंदुखत्ता से हुआ था विवाह
देहरादून : बापूग्राम,चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता पर कैबिनेट का मार्गदर्शन
सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, नैनीताल से चुने जाएंगे 40 यात्री
देहरादून :(बड़ी खबर) अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण समय सारणी एवं दिशा निर्देश
धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, पढ़िए जनता और युवाओं से जुड़े 10 बड़े फैसले 
