Dehradun News: भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है इसी क्रम में देहरादून जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां कालसी क्षेत्र के कोटा-डिमोऊ में तुनिया के पास सड़क पर भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। इस दौरान एक यूटिलिटी वाहन बोल्डर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली की कोटी रोड (तुनिया के समीप) थाना कालसी पर एक वाहन सख्या यूके 07 सीए- O397 यूटिलिटी पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सा के लिये विकासनगर भेजा गया। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे।
वाहन गांव कोटा डीमऊ से टमाटर तथा सवारियाँ लेकर सब्जी मंडी विकासनगर की ओर जा रहा था। दुर्घटना के दौरान 03 व्यक्तियों कल सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी कोठा तारली तहसील कालसी उम्र 60 वर्ष, राधा देवी पत्नी मुकेश निवासी कोटा डिमोऊ थाना कालसी 35 वर्ष व किशन सिंह पुत्र हरिया निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी 50 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई तथा 03 व्यक्ति चालक गजेंद्र सिंह पुत्र कृपाराम निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी 45 वर्ष, मुकेश पुत्र माधवराम निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी उम्र 45 वर्ष व संतराम चौहान पुत्र सुनो सिंह निवासी कोटा डीमऊ थाना कालसी 60 वर्ष घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी विकासनगर भिजवा दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी
उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त 
