Tehri News- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन सड़क हादसों में अनेक लोग अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं।
ताजा घटनाक्रम में टिहरी जिले में बालगंगा तहसील के नागेश्वर सौड़-गोना मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक शिक्षक व एक ग्राम प्रहरी की मौत हो गई। शनिवार शाम कार सवार चमियाला से सरकंडा गांव जा रहे थे। नागेश्वर सौड़ के बुगलीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
कार गहरी खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय जसपुर घेरका में कार्यरत शिक्षक विजेंद्र सिंह कठैत (45) पुत्र जबर सिंह कठैत, ग्राम प्रहरी विशन सिंह पंवार (50) पुत्र श्रीराम सिंह दोनों निवासी सरकंडा गांव गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजस्व उप निरीक्षक विनोद रावत और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने घायलों को बड़ी मशक्कत से खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, कौन कार चला रहा था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कार में सिर्फ दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा गांव में मातम पसर गया। वही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
