राजस्व विभाग की टीम द्वारा 15 साल पुराने अवैध अतिक्रमण को हटाया
कालाढूंगी(कोटाबाग) जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिले में अवैध अतिक्रमण को लगातार हटाया जा रहा है। सोमवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कोटाबाग में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा 15 साल से अवैध रूप से काबिज 15 फड़, खोखे, टीनशेड को हटाया गया, उपजिलाधिकारी कालाढूंगी द्वारा बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, कोटाबाग बाजार से शेष अतिक्रमण को हटाए जाने हेतु कल भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक मनोज उप्रेती आदि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
