नई टिहरी– टिहरी जिले में नैनबाग तहसील क्षेत्र के बेल-परोगी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 03 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 02 अन्य लोग घायल हो गए। घटना बीती देर रात 9 बजे लगभग की बताई जा रही है। जब ये लोग विकासनगर से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन संख्या UK 07 CA 2711 विकासनगर से शादी का सामान लेकर आ रहा था। इस बीच बेलगांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यूटिलिटी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। 3 व्यक्तियों की हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव अस्पताल दूर होने के कारण पशु चिकित्सालय परोगी में रखे गये हैं। पंचायत नामा की कारवाई आज की जाएगी।
हादसे के मृतकों की सूची:
गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 48 वर्ष ।
• राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष
• कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 68 वर्ष।
हादसे के घायलों की सूची:
बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष।
मनोज राणा (चालक) पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 

