Uttarakhand D.El.Ed 2022 Application Form: डीएलएड करने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) ने डीएलएड के फार्म आंमत्रित किये है। अगर आप भी डीएलएड करना चाहते है तो पूरी खबर पढऩे के बाद ध्यानपूर्वक ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक एवं अर्ह स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं । द्विवर्षीय डीएलएड ( DEIEd ) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अर्ह अभ्यर्थियों से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) द्वारा परिषद् की वेबसाइट www.ukdeled.com पर दिनांक 06 अप्रैल 2022 से ऑन – लाइन आमंत्रित किये जाते हैं । आवेदन पत्र ऑन – लाइन भरने की अन्तिम तिथि 26 अप्रैल 2022 सांय 05:00 बजे एवं शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 26 अप्रैल 2022 रात्री 11:59 बजे तक हैं । निर्धारित अंतिम तिथि व समय के बाद आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा ।
परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थी निर्धारित समय सारणी के अनुसार ऑन – लाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं । इस हेतु आवेदक के पास मोबाइल नम्बर एवं ई – मेल आई ० डी ० होना अनिवार्य है । एक मोबाइल नम्बर एवं ई – मेल आई ० डी ० पर एक ही आवेदक का पंजीकरण / आवेदनपत्र स्वीकार होगा । ऑन – लाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्रेषित किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे । आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा ( DEIEd ) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2020-21 : सूचना विवरणिका ( Two Year DElEd Entrance Exam 2020-21 INFORMATION BROCHURE ” को डाउनलोड कर उसमें दिये गये निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें । अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि वह दो वर्षीय डी ० एल ० एड ० ( DEIEd ) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा हेतु पात्रता के सभी निर्धारित मापदण्डों को पूरा करता है । अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के उपरान्त ही वह आवेदन करें , अन्यथा की स्थिति में वह स्वयं उत्तरदायी होंगे ।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
