Dehradun News: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून- हरिद्वार हाईवे से आ रही है। यहां रोडवेज बस ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी 12 साल की भतीजी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बुधवार को एक दंपति अपनी भतीजी के साथ ऋषिकेश से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे तभी बीच रास्ते में मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की वोल्वो बस ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान बाइक सवार शाहबान (32) पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार, उसकी पत्नी आसमा (28) और भतीजी मिस्भा पुत्री शाहजाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM 
