उत्तराखंड: फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun Weather Update: उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी से फिलहाल राहत के आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 अप्रैल तक गरज चमक के साथ बारिश- बर्फबारी , ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों में तथा 29 और 30 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है। विशेषकर उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों में शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
Ad

मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें