Rudrpur News – रूद्रपुर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की वाहन से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पीलीभीत के ग्राम अटकटा थाना बरखेड़ा निवासी रवि कुमार यहां ट्रांजिट कैम्प के ठाकुरनगर में रहता है। बीती शाम वह पीलीभीत से पत्नी को दवा दिलाकर बाईक से वापस रूद्रपुर लौट रहा था। पुलभट्टा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को साईड मार दी। जिससे बाईक में पीछे बैठी सरिता छिटककर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन से कुचलकर सरिता की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। पुलिस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

