देहरादून-(Weather Alert) आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां होगी बारिश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कहीं कहीं बल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। 14 जनवरी से राज्यभर में मौसम साफ रहने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में फिलहाल कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
Ad

तापमान की स्थिति
मंगलवार 10 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय देहरादून में सर्दी का अहसास कम है। आज 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा और 12 जनवरी को अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री, 13 जनवरी को अधिकतम 14 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें