अल्मोड़ा में स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची ट्रक चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। मामला लमगड़ा थाना के शहरफाटक क्षेत्र का है। घटना आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। एक 7 वर्षीय बच्ची व उसका भाई स्कूल जा रहा था। इसी दौरान शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया।
आज सुबह सोनी पुत्री (7) पुत्री हरीश निवासी क्वेटा मसानखाल शहरफाटक अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। इस बीच शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक संख्या यूके-04सीबी -2021 ने क्वेटा मसानखाल शहरफाटक निवासी सोनी पुत्री हरीश बजेठा को टक्कर मार दी।
इस घटना के बाद वहां भयंकर तनाव हो गया। गुस्साएं लोगों ने ट्क में तोड़फोड़ कर दी। ट्रक चालक को लोगों ने घेर लिया था। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।एसओ लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव कब्जे में ले लिया है। लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

