SSC Stenographer Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 5 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू की जा चुकी है।आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों पर भर्ती की जाएगी।
स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

अभ्यर्थी पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 5 सितंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 सितंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
